{"_id":"6af776deee9f15a5fe0efb66","slug":"dm-and-sp-inspected-chhath-puja-sites-barabanki-news-c-315-1-slko1014-184279-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डीएम और एसपी ने छठ पूजा स्थलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डीएम और एसपी ने छठ पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
Sat, 14 Nov 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
नागेश्वरनाथ मंदिर पर बने घाटों का निरीक्षण करते डीएम और एसपी
बाराबंकी। बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शहर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर समेत अन्य पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने घाटों पर बेहतर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने को भी कहा। सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ नियंत्रण और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर दिया।
उधर, कोटवाधाम में सरयू नदी की कटान के कारण गौरीपुरवा गांव के पास नया छठ पूजा घाट बनाया गया है। एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने शुक्रवार को घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 12 घंटे में निर्माण कार्य पूरा कराने का समय दिया और देरी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
उधर, कोटवाधाम में सरयू नदी की कटान के कारण गौरीपुरवा गांव के पास नया छठ पूजा घाट बनाया गया है। एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने शुक्रवार को घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 12 घंटे में निर्माण कार्य पूरा कराने का समय दिया और देरी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
