{"_id":"6a8fffbf95c7234167075a6b","slug":"video-video-rakha-ka-dara-sa-bthha-palsa-ka-vatha-bcacaya-na-kataval-ka-bnaya-bhaii-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राखी की डोर से बंधा पुलिस का वादा, बच्चियों ने कोतवालों को बनाया भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राखी की डोर से बंधा पुलिस का वादा, बच्चियों ने कोतवालों को बनाया भाई
रक्षाबंधन के पर्व पर जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। स्कूली बच्चियां थानों और कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों व जवानों की कलाई पर राखी बांध रही हैं। बदले में खाकी ने भी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए।
देवा कोतवाली में एक निजी स्कूल की छात्राओं ने कोतवाल आलोक कुमार त्रिपाठी समेत सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। बच्चियों ने तिलक लगाकर राखी बांधी तो पुलिसकर्मियों ने उनकी रक्षा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान बच्चियों को उपहार भी दिए गए।
वहीं शहर कोतवाली में भी स्कूली बच्चियों ने कोतवाल सुधीर कुमार सिंह की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कोतवाली परिसर में भाई-बहन के स्नेह और पुलिस-पब्लिक के आत्मीय रिश्ते की तस्वीर देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।