फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Streets flooded after two hours of heavy rain.

Barabanki News: दो घंटे की झमाझम बारिश से गलियों में भरा पानी

Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Streets flooded after two hours of heavy rain.
बाराबंकी। शहर से गांव तक हुई बारिश जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर में दोपहर बाद हुई दो घंटे की झमाझम बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश होने से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचने को मजबूर हुए। हालांकि बारिश ने उमस और गर्मी से राहत देने के साथ ही किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेर दी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 47 मिमी बारिश शहर में दर्ज हुई। इसके बाद फतेहपुर में 40 मिमी, हैदरगढ़ में 10 मिमी, रामनगर में 6 मिमी और रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर में 5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी घने बादल छाए रहने व कुछ जगह तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तेज बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था फेल हो जाने से शहर के लखपेड़ाबाग, आवास विकास, आनंद विहार, बाल विहार, प्रज्ञापुरम, महर्षि नगर, लक्ष्मणपुरी, दशहराबाग सहित अन्य मोहल्लों की गलियों में भी पानी भरने से आवागमन घंटों बाधित बना रहा। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश से लोगों को जलभराव की दिक्कत से जूझना पड़ा। म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed