Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Banda News
›
Driver and conductor assaulted for refusing to allow a male passenger to sit next to a female passenger
{"_id":"693d6fdfcb49ab86750963e8","slug":"video-driver-and-conductor-assaulted-for-refusing-to-allow-a-male-passenger-to-sit-next-to-a-female-passenger-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा में महिला यात्री के बगल में बैठने से मना करने पर चालक और कंडक्टर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में महिला यात्री के बगल में बैठने से मना करने पर चालक और कंडक्टर से मारपीट
गुजरात प्रांत के सूरत शहर से सवारियां लेकर बांदा आ रही ट्रैवल्स एजेंसी की प्राइवेट बस में यात्री से महिला के बगल में बैठने को लेकर ड्राइवर और कंडक्टर से विवाद हो गया। इस पर यात्री ने कॉल करके अपने साथियों को सूचना दे दी। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे जब बस शहर के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर संकट मोचन मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी बाइक सवारों ने अपनी-अपनी बाइक बस के सामने लगाकर रुकवा ली और बस से ड्राइवर और कंडक्टर को खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पूरी सड़क पर पीटा। इस दौरान जेल चौकी के सिपाही भी मौजूद रहे, लेकिन वह हमलावरों को रोक नहीं पाए। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में भी लिया है।
प्राइवेट बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी धर्मेंद्र (42) व कंडक्टर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी मुन्ना (30) ने बताया कि वह गुजरात प्रांत के सूरज जिले से सवारियां लेकर बांदा के लिए चले थे। सूरत से एक रणधीर सिंह नाम का यात्री भी बांदा जाने के लिए बस में चढ़ा था। उसकी सीट नंबर सात थी। रास्ते में वह अपनी निर्धारित सीट में न बैठकर एक महिला यात्री की सीट के बगल में बैठ रहा था। इससे उसको मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर रणधीर और बस चालक और कंडक्टर में कहासुनी हो गई।
शनिवार को सुबह बस जब सुबह 10 बजे बांदा शहर के संकट मोचन के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी कुछ बाइक सवार वहां आए और बस के आगे बाइक लगाकर बस को रुकवा लिया। हमलावरों ने बस चालक और कंडक्टर दोनों को गाड़ी से पकड़कर खींच लिया और पूरी सड़क भर में दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस बीच बस मालिक और पुलिस भी मौके पर पहुंची, सिपाहियों ने मारपीट का रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर अपना काम करके निकल लिए। इस बीच पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। उधर, मारपीट में घायल ड्राइवर और कंडक्टर का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। जेल चौकी पुलिस मामले को देख रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।