Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Draft publication of the electoral roll for 12.40 lakh voters in Banda

Banda News: बांदा में 12.40 लाख मतदाताओं की सूची का आलेख्य प्रकाशन

Tue, 17 Nov 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Draft publication of the electoral roll for 12.40 lakh voters in Banda
बांदा। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी 1537 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अनुसार जिले में कुल 12,40,375 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और नाम हटाने के लिए 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए 21 व 22 नवंबर तथा 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या के अनुसार तिंदवारी में 3,12,416, बबेरू में 3,18,433, नरैनी (अजा) में 3,25,368 और बांदा में 2,84,158 मतदाता हैं। आलेख्य सूची की हार्ड कॉपी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार और सॉफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियुक्त बीएलए की बूथवार सूची संबंधित एसडीएम/ईआरओ कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में हस्ताक्षर सहित उपलब्ध कराएं।

पुनरीक्षण अवधि में विधानसभा स्तर और जिला स्तर पर साप्ताहिक बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अधिक से अधिक सहयोग देने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed