{"_id":"693d1a509dd28dc52e02c856","slug":"many-big-personalities-will-participate-in-the-event-of-amar-ujala-samvad-haryana-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद हरियाणा का आयोजन कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद हरियाणा का आयोजन कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:18 PM IST
Link Copied
स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ते भारत के भविष्य को आकार देने के उद्देश्य से अमर उजाला समूह की विशेष पहल 'अमर उजाला संवाद हरियाणा' का आयोजन 17 दिसंबर को गुरुग्राम स्थित होटल क्राउन प्लाजा में किया जाएगा। 'हरियाणा-स्वर्णिम शताब्दी की ओर' थीम पर आधारित इस महत्वपूर्ण संवाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 'संवाद' अमर उजाला का राष्ट्रीय विचार मंच है, जहां देश की प्रमुख हस्तियां, विचारक, विशेषज्ञ और नीति-निर्माता अलग-अलग सत्रों में दर्शकों से सीधे संवाद करते हैं। चाहे विषय राजनीति का हो या सुरक्षा का, धर्म का हो या शिक्षा का, मनोरंजन का हो या खेल का हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर यहां गंभीर और सार्थक चर्चा होगी। इस संवाद का उद्देश्य देश, समाज और प्रदेश से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श को नई दिशा देना है। कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां अपने विचार रखेंगी, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, कैंट आरओ सिस्टम्स के चेयरमैन डॉ. महेश गुप्ता और लोकप्रिय अभिनेता जयदीप अहलावत प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा क्रिकेट और मनोरंजन जगत से भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, अभिनेता पुलकित सम्राट, अगस्त्य नंदा, वरुण शर्मा, अभिनेत्री शालिनी पांडेय और सिमर भाटिया भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। इस कॉन्क्लेव में हरियाणा सरकार स्टीम्ड कॉन्क्लेव पार्टनर के रूप में जुड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।