{"_id":"6afc9c72155a26672d0e9723","slug":"major-leaks-repaired-the-rest-await-a-solution-banda-news-c-212-1-mah1012-154801-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बड़े लीकेज की मरम्मत, बाकी को समाधान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बड़े लीकेज की मरम्मत, बाकी को समाधान का इंतजार
Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बदौसा। पेयजल पाइप लाइन में लीकेज और जलापूर्ति की समस्याएं सामने आने के बाद जल निगम ग्रामीण ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
हालांकि, दो स्थानों पर मरम्मत के बाद भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान का इंतजार है। स्थानीय लोगों ने लीकेज ठीक होने पर राहत जताते हुए शेष समस्याओं का भी जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय बदौसा और ग्राम पंचायत बरछा ब में यूरिनल के पास हुए बड़े लीकेज को दुरुस्त करा दिया गया है। जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता अंकित वर्मा ने बताया कि बदौसा, बरछा-ब और दुबरिया में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलएनटी कंपनी की टीम क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त रास्तों और गलियों की सड़कों को दुरुस्त करने में जुटी है।
अवर अभियंता के अनुसार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। पाइप लाइन में लीकेज और आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दो स्थानों पर मरम्मत के बाद भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान का इंतजार है।