{"_id":"6afc9cd3c764cb3c0f027ded","slug":"the-story-of-the-gulabi-gangs-struggle-will-reach-portugal-banda-news-c-212-1-mah1012-154825-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुर्तगाल पहुंचेगी गुलाबी गैंग के संघर्ष की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुर्तगाल पहुंचेगी गुलाबी गैंग के संघर्ष की कहानी
Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली गुलाबी गैंग के 26 साल के संघर्ष की कहानी अब यूरोप तक पहुंचेगी।
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन का एक प्रमुख चैनल संगठन के सफर और महिला सशक्तीकरण पर अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्र तैयार कर रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को पुर्तगाली पत्रकार सुज़ाना आंद्रे अपनी टीम के साथ गुलाबी गैंग की संस्थापक सम्पत पाल के बदौसा स्थित आवास पहुंची। यहां उनसे मुलाकात के बाद छायांकन शुरू किया गया।
पत्रकार सुज़ाना आंद्रे की टीम 17 से 20 नवंबर तक बांदा और चित्रकूट के ग्रामीण इलाकों में रहकर संगठन की गतिविधियों और महिलाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगी। इस दौरान गांवों में गुलाबी गैंग की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके संघर्ष और अनुभव रिकॉर्ड किए जाएंगे।
सम्पत पाल ने बताया कि संगठन करीब 26 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों की पीड़ित और वंचित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहा है। उधर, टीम बदौसा थाने भी पहुंची और अनुमति संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की।