{"_id":"6970ed0545a795d5ec0fe03a","slug":"video-clash-erupts-between-supporters-of-former-mp-and-hanuman-katha-organizer-in-banda-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा में पूर्व सांसद व हनुमंत कथा आयोजक के समर्थकों मे हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में पूर्व सांसद व हनुमंत कथा आयोजक के समर्थकों मे हुई मारपीट
शहर के एक होटल में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह व हनुमंत कथा के आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों के बीच होटल में कमरा बदलने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे और बेल्ट चल गईं। इनमें चार लोग घायल हो गए।
एक के सिर में चोट आई है। वह पूर्व सांसद का समर्थक बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर कथा आयोजक भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने शहर के होटल रॉयल आर्बिट में वीआईपी मेहमानों के लिए कमरे बुक किए थे। इन कमरों में कथा स्थल पर आए पूर्व सांसद बृजभूषण के कुछ समर्थक रात करीब 12 बजे शराब पी रहे थे। तभी प्रवीण सिंह के समर्थक वहां पहुंचे और उन्होंने कमरे को खाली करने का कहा।
इस दौरान वह भी नशे में थे। बताया जा रहा है कि अंदर बैठे लोगों ने कमरे के अंदर से गाली-गलौज कर दी। इससे विवाद बढ़ गया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस बीच होटल संचालक की सूचना पर शहर कोतवाल बलराम सिंह और शहर की सभी छह पुलिस चौकियों का फोर्स वहां पहुंच गया।
पुलिस ने मौके से अभिषेक सिंह (25), निखिल सिंह चौहान (27) व शौर्य प्रताप सिंह (25) को पकड़ लिया। एक अन्य बृजभूषण समर्थक घायल जिसके सिर में चोट लगी थी, उसे रात में जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन मीडिया कर्मियों के वहां पहुंच जाने पर वह मरहम पट्टी कराकर चुपचाप निकल गए। घटना में बृजभूषण सिंह के काफिले में आई गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। उधर, कथा आयोजक प्रवीण सिंह के मीडिया प्रभारी हर्षित निगम ने बताया कि उनका एक कार्यकर्ता शशांक बीच बचाव कर रहा था। मारपीट नहीं की। इसके फुटेज भी आए हैं। वह जानकारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।