{"_id":"6af74d8a9624b4193302d65e","slug":"dap-runs-out-chickpea-seeds-spell-misery-for-farmers-banda-news-c-212-1-mah1012-154644-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएपी खत्म, चने का बीज ढहा रहा किसानों पर सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएपी खत्म, चने का बीज ढहा रहा किसानों पर सितम
Fri, 13 Nov 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो-7- नरैनी के क्रय विक्रय समिति में डीएपी नहीं होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
नरैनी। डीएपी का स्टॉक पहले ही खत्म हो गया है। अब किसान चने और मटर के बीज के लिए भी परेशान हैं।
राजकीय बीज गोदाम में चने के बीज की कीमत 3500 से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। उन्हें निशुल्क मिनी किट नहीं मिल पा रही है। लोधिन पुरवा, पुरैनिया, बरकोला, शाहपाटन, कुइया कगर और दिवली समेत कई गांवों के किसानों ने राजकीय बीज गोदाम में चने के बीज की कीमत बढ़ने पर नाराजगी जताई।
रामसिया, अटल बिहारी, रामप्रकाश, राजा भैया और गेंदा सिंह ने चना और मटर की निशुल्क मिनी किट नहीं मिलने की शिकायत की। बीज गोदाम प्रभारी परशुराम ने बताया कि कम कीमत वाली किस्म का स्टॉक खत्म हो चुका है। मिनी किट का लक्ष्य 399 था, जिसका वितरण किया जा चुका है।
क्रय-विक्रय सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डीएपी की आपूर्ति के लिए मांग भेजी गई है। बी-पैक्स सहकारी समिति के सचिव हरिओम के अनुसार, वहां भी छह नवंबर से डीएपी का स्टॉक खत्म है।