{"_id":"6ac8e5bfddef82073d0c0444","slug":"video-video-blramapara-ma-nayamatakaranae-va-samana-vatana-ka-maga-para-augdha-enaecaema-savatha-karama-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में नियमितीकरण व समान वेतन की मांग पर अड़े एनएचएम संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में नियमितीकरण व समान वेतन की मांग पर अड़े एनएचएम संविदा कर्मी
नियमितीकरण व समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों का हड़ताल जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी चिकित्सक व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश एनएचएम के संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में कार्यरत संविदा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण व समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर अड़े हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे ही सैकड़ों की संख्या में चिकित्सक, सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, एलटी सहित अन्य संविदा कर्मचारी धरने पर पहुंच गए। पूरा दिन सीएमओ कार्यालय में बैठक कर धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह व महामंत्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि एनएचएम के संविदा कर्मी 15-20 सालों से अपनी सेवा दे रहे हैं। कई राज्यों में 10 वर्ष तक सेवा करने वाले एनएचएम कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में भी यही व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। कहा कि एनएचएम कर्मी नियमित कर्मियों की तरह काम करते हैं, इसलिए उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए।
इसके अलावा कैशलेश चिकित्सा सुविधा दिए जाने, महंगाई भत्ता व ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति लागू किए जाने, अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिए जाने, आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन व नियमित पदों की भर्तियों में विशेष कोटा निर्धारित किए जाने की मांग की जा रही है। धरना प्रदर्शन में डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी, डॉ. त्रिभुवन चौरसिया, राजेंद्र चौधरी, अवधेश कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।