फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Student dies after suffering electric shock upon pressing motor switch.

Balrampur News: मोटर का स्विच दबाते ही लगा करंट, छात्र की मौत

Fri, 09 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Student dies after suffering electric shock upon pressing motor switch.
प्रीतेश
बलरामपुर। सुबह नहाने के लिए गया 20 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र पानी खत्म होने पर मोटर चलाने के लिए स्विच दबाने पहुंचा तो करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन उसे संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जवान बेटे की मौत से मां कृष्णावती और पिता बृजेश मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर से गांव में भी शोक छा गया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के ग्राम सरामैनहवा निवासी प्रीतेश मौर्य राजकीय पॉलिटेक्निक घुंघपुर में द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। वह सिविल ट्रेड से पढ़ाई कर रहा था। राजकीय पालिटेक्निक के पीछे कांदभारी गांव में छात्र किराये के मकान में रह रहा था। छात्र के पिता भी बृहस्पतिवार की शाम को राशन लेकर आए थे और रात में साथ ही रुके थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता बृजेश मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे प्रीतेश नहाने गया था। इसी दौरान टोंटी से पानी आना बंद हो गया। पानी खत्म होने पर उसने मोटर चलाने के लिए स्विच दबाने की कोशिश की। इसी बीच स्विच में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से छात्र बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद प्रीतेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बेटे की मौत की पुष्टि होते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस बेटे के बेहतर भविष्य के लिए परिजनों ने उम्मीदें संजो रखी थीं, उसकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है। मां कृष्णावती और पिता बृजेश मौर्य बेटे को याद कर बार-बार बिलख पड़ रहे हैं।

-------------------------
दो भाइयों में बड़ा था प्रीतेश, परिवार को थी काफी उम्मीदें
-- प्रीतेश दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई रितेश मौर्य हाईस्कूल में पढ़ता है। परिवार को प्रीतेश से काफी उम्मीदें थीं। वह पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके, इसे लेकर परिजनों ने कई सपने देखे थे। परिवार के लिए वह भविष्य की उम्मीद था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। घर में जिस बेटे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा होती थी, वहां अब मातम पसरा है। प्रीतेश की असमय मौत से रिश्तेदार और गांव के लोग भी गमगीन हैं। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजकीय पालिटेक्निक के प्रभारी प्राचार्य गौरव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी परिजन से बात नहीं हो सकी है। छात्र कॉलेज के हास्टल में नहीं रह रहा था। बाहर रहने वाले छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed