फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Border villages plunged into darkness for 17 days; residents stage protest.

Balrampur News: सीमावर्ती गांवों में 17 दिनों से छाया अंधेरा, लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Border villages plunged into darkness for 17 days; residents stage protest.
गिरे बिजली के तार
बलरामपुर। आंधी-बारिश में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था नेपाल के सीमावर्ती गांवों में अब भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। जंगल से सटे गांवों में 17 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। विभागीय अधिकारियों के ध्यान न देने से उपभोक्ताओं की परेशानी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उपखंड तुलसीपुर स्थित कोइलाबास फीडर के सीमा क्षेत्र थारू बाहुल्य ग्राम पंचायत नेवलगढ़, पिपरा दुर्गानगर, मचड़ी, बेतहनिया, मोहकमपुर, कुसहवा में पिछले 17 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की। घनश्याम यादव, पूर्व प्रधान राम बचन राना, प्रेमलाल, सुनील चौधरी व छेदी यादव ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश के दौरान नेवलगढ़ में बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था, लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से ठीक नहीं कराया गया है। तुलसीपुर के देवीपाटन क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल होने के कारण नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने विरोध जताया है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने से परेशान उपभोक्ता एकजुट होकर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस बल पहुंच गई और उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटेश्वरी प्रसाद, ननकू, दीपक और संजय ने कहा कि क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। तुलसीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिजली कर्मी लाइन बहाल करने में जुटे हैं। जल्दी ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed