फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traders' anger erupts over UPI charges.

Balrampur News: यूपीआई पर शुल्क के विरोध में फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Traders' anger erupts over UPI charges.
ज्ञापन देते व्यापारी
उतरौला/ तुलसीपुर। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। उतरौला और तुलसीपुर में व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारियों को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क थोपा गया तो सबसे बड़ा झटका छोटे कारोबारियों को लगेगा और नकद लेनदेन फिर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

उतरौला में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त और महामंत्री गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम योगेंद्र शरण शाह को सौंपकर यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि ग्राहक सुविधा के लिए हर छोटा-बड़ा व्यापारी यूपीआई अपना चुका है। अब इस पर शुल्क लगाने का फैसला व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला साबित होगा। प्रदर्शन में विकास गुप्त, अंकुर गुप्ता, सुरेंद्र श्रीवास्तव, फैज खान, ओम प्रकाश गुप्त और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तुलसीपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने वित्त मंत्री के नाम तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता को सौंपा। नगर महामंत्री रूप चंद्र गुप्ता ने कहा कि शून्य एमडीआर नीति ने ही यूपीआई को देश की सबसे सफल डिजिटल भुगतान व्यवस्था बनाया है। उन्होंने सरकार से निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, सरदार बबलू सिंह, बैजनाथ जायसवाल, राजन पटवा, राधेश्याम चौरसिया, ओम प्रकाश अग्रहरि, जय सिंह, राम दयाल सोनी और उदय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed