{"_id":"69ad5c2389ee3ec35a04dec4","slug":"video-video-blka-paramayara-lga-ka-vajata-bna-bsaka-varayarasa-blramapara-ka-tama-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बालिका प्रीमियर लीग की विजेता बनी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बालिका प्रीमियर लीग की विजेता बनी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच खेला गया। खिताबी मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम ने 6.4 ओवर में 48 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जेएमएस धुरंधर की टीम उप विजेता बनी।
दोपहर दो बजे से फाइनल मुकाबला जेएमएस धुरंधर व बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमएस धुरंधर ने निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 47 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज चांदनी और प्रियंका ने चौके-छक्के की मदद से बिना कोई विकेट खोये 6.4 ओवर में 48 रन बनाकर खिताबी मुकाबला जीत लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।