{"_id":"6aef4a1965eb5e003d059081","slug":"facilities-at-chc-pachpedwa-to-be-enhanced-at-a-cost-of-142-crore-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157559-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.42 करोड़ से सीएचसी पचपेड़वा में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.42 करोड़ से सीएचसी पचपेड़वा में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
Sat, 07 Nov 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से अस्पताल में जरूरी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही परिसर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
सीएचसी पचपेड़वा के भवन, आवासीय भवन और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए सुदृढ़ीकरण योजना के तहत शासन स्तर से एक करोड़ 42 लाख 77 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
पचपेड़वा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। अभी तक यहां उपलब्ध सुविधाओं के बीच मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्तावित कार्य पूरे होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में चहारदीवारी का निर्माण होने से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खुले परिसर के कारण अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने में दिक्कत होती है। चहारदीवारी बनने से परिसर की सीमा निर्धारित होगी और अनावश्यक आवाजाही पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि शासन द्वारा जारी बजट से नियमानुसार मरम्मत और अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।