{"_id":"697cc0a6981cda9a670a13fa","slug":"video-volleyball-deoria-and-patna-continue-winning-streak-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल...देवरिया और पटना का विजय अभियान जारी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल...देवरिया और पटना का विजय अभियान जारी, VIDEO
महर्षि मूल बाबा नव चेतना क्लब की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेरपुर, देवरिया व पटना की टीमों का दबदबा रहा। शुक्रवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं सोहांव के विभिन्न राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोहांव ने आजमगढ़ को 25-22, 25-19 शेरपुर ने गोरखपुर को 25-19,18-25, 25-22 देवरिया ने आजमगढ़ को 25-19, 22-25, 25-17 पटना ने सोहांव को 25-22, 25-21 से पराजित किया। दिवा रात्रि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले देर शाम खेले जाएंगे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग आर्य, राणा सिंह, मनीष व हरिशंकर ने निभाई। इस दौरान गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय, प्रेमानंद राय, दिनेश राय, संजय यादव, मिथिलेश राय,मंजूर अली एवं सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।