फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DCP City X handle hacked; suspicious post sparks alarm; profile picture also changed.

प्रयागराज : साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट

Sun, 06 Sep 2026 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

Prayagraj Police : साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस का अपना डिजिटल किला भी सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल को ही निशाना बना डाला। अकाउंट पर धड़ाधड़ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े संदेश पोस्ट होते रहे और पुलिस को इसकी भनक लगने तक 100 से ज्यादा संदिग्ध पोस्ट किए जा चुके थे। प्रोफाइल तस्वीर बदलने के बाद साइबर टीम ने आनन-फानन में एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजकर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया।

विज्ञापन
DCP City X handle hacked; suspicious post sparks alarm; profile picture also changed.
प्रयागराज पुलिस का एक्स हैंडल हैक। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

जिन साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी पुलिस की है, अब वही पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच बनाने लगे हैं। प्रयागराज के डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साइबर अपराधियों ने सेंध लगाकर एक ही तरह के क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े संदिग्ध संदेश 100 से ज्यादा बार पोस्ट कर दिए। इतना ही नहीं, अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर तक बदल दी गई।

विज्ञापन

इन पोस्ट का पुलिस या प्रयागराज से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर बदल दी गई। साइबर टीम ने तत्काल मामले की जानकारी एक्स इंडिया को देकर अकाउंट को अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया। डीसीपी सिटी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 22 अगस्त की रात तक अकाउंट सामान्य रूप से संचालित हो रहा था। रात करीब 11:10 बजे इस हैंडल से करेली में हुए एक हादसे के संबंध में रिप्लाई किया गया था। एक यूजर ने डीसीपी सिटी को टैग कर घटना की जानकारी दी थी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई थी।

विज्ञापन

 

 

इसके बाद हैंडल से कोई आधिकारिक रिप्लाई या पोस्ट नहीं किया गया। अगले दिन अचानक अकाउंट से लगातार संदिग्ध मैसेज पोस्ट होने लगे। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद एक्स इंडिया को रिपोर्ट भेजी गई है। अकाउंट को फिलहाल, अस्थायी रूप से सस्पेंड कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed