फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Obtained a loan from the bank by submitting forged documents.

Ballia News: कूटरचित अभिलेख लगाकर बैंक से लिया लोन

Sun, 06 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Obtained a loan from the bank by submitting forged documents.
पंदह। भारतीय स्टेट बैंक की खड़सरा शाखा में जमीन का कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत कर कृषि ऋण लेने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। परिवाद के अनुसार, राजमुनि देवी पत्नी कैलाश और रामयश यादव निवासी मेउली जंग बहादुर तिवारी, निवासी जिगनहरा, वीरेन्द्र यादव निवासी तुर्कीबारी रतसर, राजेन्द्र सिंह निवासी सुल्तानपुर, मंजू देवी पत्नी कन्हैया और अमित कुमार सिंह निवासी मेउली कनासपुर, कलावती देवी निवासी हाथौंज, शिवलाल पटेल निवासी सकरपुरा, पदुम देव सिंह निवासी सरया ठोहीलपाली ने भूमि के अभिलेखों में गलत जानकारी, कूटरचना और भूमि संबंधी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी कर बैंक से न सिर्फ ऋण प्राप्त किया बल्कि, बंधक भूमि का विक्रय तथा उसी भूमि के आधार पर अन्य बैंक से दोबारा ऋण भी प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान जब मामला सामने आया तो बैंक की ओर से ऋण की वसूली का प्रयास किया गया। वसूली नहीं होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया।न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपितों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालमणि सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपियों ने विभिन्न वर्षों में गलत रिकॉर्ड प्रस्तुत कर ऋण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed