{"_id":"6ad61d310507dc7ed80937b1","slug":"video-bharaica-tharaga-paja-oura-thashahara-ka-lkara-rapaiidaha-ma-palsa-esaesab-ka-sayakata-falga-maraca-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रुपईडीहा में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रुपईडीहा में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त फ्लैग मार्च
बहराइच: आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को कस्बा रुपईडीहा में पुलिस, पीएसी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग-927 सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और इलाकों में निकाला गया। संयुक्त टीम ने दुर्गा पूजा समितियों और आयोजक मंडल के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा
कार्यक्रमों तथा मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
उन्होंने सभी आयोजकों और क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।