बॉक्स ऑफिस: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'जेलर 2'? थलाइवा की फिल्म के आगे विजय-रश्मिका की 'रणबाली' ने इतने कमाए
Jailer 2 Vs Ranabaali Collection: रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके एक दिन बाद 16 अक्तूबर को 'रणबाली' ने दस्तक दी। आज मंडे टेस्ट में इन दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को आज पांच दिन पूरे हो गए हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वीकएंड पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबाली' भी थिएटर्स में सजी हुई है। जानिए आज पहले सोमवार को इनकी कमाई कैसी रही?
जेलर 2 का बीते चार दिनों का कलेक्शन
साउथ और बॉलीवुड के तमाम सितारों से सजी फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। पहले ही दिन इसने अर्धशतक ठोक दिया था। विदेशों में भी फिल्म जमकर नोट छाप रही है।
- 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 59.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा।
- तीसरे दिन शनिवार को इसने 47.25 करोड़ कमा डाले।
- कल रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए फिल्म ने 55.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
मंडे टेस्ट में कितने कमाए?
आज सोमवार से वीकडेज की शुरुआत हो गई है। ऐसे में फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आती है। फिल्म 'जेलर 2' की कमाई भी घटी है, बावजूद इसके फिल्म ने दोहरी संख्या में कलेक्शन जुटाया है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
- खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज मंडे टेस्ट में 'जेलर 2' ने 27.19 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 227.09 करोड़ रुपये हो चुका है।
- वर्ल्डवाइड 'जेलर 2' का कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपये हो गया है।
'रणबाली' का बॉक्स ऑफिस
- इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ नजर आए हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज था। मगर, कलेक्शन के मामले में यह कमाल नहीं दिखा पा रही है।
- रणबाली ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- दूसरे दिन कलेक्शन 7.30 करोड़ रुपये रहा।
- कल रविवार को यानी तीसरे दिन रणबाली ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए।
सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट
रिलीज से लेकर आज चौथे दिन तक एक भी दिन 'रणबाली' ने डबल डिजिट में कमाई नहीं की। आज चौथे दिन 'रणबाली' की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को चौथे दिन इसने 3.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 36.90 करोड़ रुपये हो गई है।