फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A villager who had gone into the forest to collect wood was killed by a tiger.

Bahraich News: जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को बाघ ने मार डाला

Mon, 19 Oct 2026 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A villager who had gone into the forest to collect wood was killed by a tiger.
बाघ के हमले में जान गंवाने वाला ग्रामीण व मौके पर जुटी भीड़।
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। राजापुर कला ग्राम पंचायत के मजरा बनकटवा निवासी उस्मान (57) शनिवार को जंगल की ओर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह जंगल के भीतर घनी झाड़ियों में उनका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, उस्मान का खेत जंगल के किनारे है। वह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे खेत की ओर गए थे। देर रात तक उनके वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन पता नहीं चहा। रविवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने दोबारा तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल की घनी झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग, मोतीपुर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया उस्मान की मौत बाघ के हमले में होने की बात सामने आई है। डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश वर्मा ने परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए हैं। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने में बाघ ने आठ लोगों की ली जान
18 अक्तूबर 2026 : मोतीपुर रेंज के राजापुर गांव में जंगल में लकड़ी लेने गए उस्मान (57) की बाघ के हमले में मौत।

31 अगस्त 2026 : कतर्नियाघाट के महबूबनगर गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे राम सिंह (32) को बाघ ने मार डाला।
23 जुलाई 2026 : कतर्नियाघाट में गन्ने के खेत में पत्ती काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला।

18 जुलाई 2026 : कतर्नियाघाट क्षेत्र में घर में सो रहे एक बुजुर्ग की बाघ के हमले में मौत।
11 जुलाई 2026 : मुर्तिहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव में मवेशी चराकर घर लौट रहे दशरथ यादव को बाघ ने मार डाला।

25 मई 2026 : मुर्तिहा रेंज के अमृतपुर गांव के पास खेत में घास काट रही रीता देवी (48) की बाघ के हमले में मौत।
26 अक्तूबर 2025 : सुजौली रेंज के रमपुरवा गांव में हल्दी के खेत में निराई करते समय संजीत कुमार (21) की बाघ ने ली जान।

14 सितंबर 2025 : धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव में जंगल के निकट नहर के पास गए इंदल निषाद (28) की बाघ के हमले में मौत।

बाघ के हमले में जान गंवाने वाला ग्रामीण व मौके पर जुटी भीड़।

बाघ के हमले में जान गंवाने वाला ग्रामीण व मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed