{"_id":"6ad5c921a2c3bde9460887bb","slug":"video-chants-in-praise-of-goddess-durga-echoed-for-nine-days-near-the-railway-running-room-in-ferozepur-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में रेलवे के रनिंग रूम के पास नौ दिनों तक गूंजे मां दुर्गा के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में रेलवे के रनिंग रूम के पास नौ दिनों तक गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा पूजा समिति, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर की ओर से ड्राइवर एवं गार्ड रनिंग रूम के समीप मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 11 से 19 अक्टूबर तक चल रहे इस आयोजन में रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारी श्रद्धापूर्वक भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान शिव की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार और अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की।
18 अक्टूबर को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती और रात्रि जागरण में भाग लेकर माता का गुणगान किया। 19 अक्टूबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर प्रतिमा विसर्जन होगा, जबकि 21 अक्टूबर को विशाल लंगर लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार, एके सिंह, रमाकांत सिंह, ब्रजेश यादव, राज नारायण, विक्रांत कुमार, विक्रांत, मुरलीधर श्रीवास्तव, मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।