{"_id":"6ad5cf9108988527850e2e84","slug":"video-shahjahanpur-wrestling-tournament-organized-at-the-ramlila-mela-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रामलीला मेले में राष्ट्रीय विराट दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रामलीला मेले में राष्ट्रीय विराट दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के रामलीला मेला में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में कई मुकाबले हुए। स्टील बॉडी पहलवान ने कानपुर के गुड्डू सिंह को शिकस्त दी। उत्तराखंड के कलियर शरीफ निवासी स्टील बॉडी पहलवान और कानपुर के गुड्डू सिंह के बीच 20 मिनट तक जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें स्टील बॉडी पहलवान ने गुड्डू सिंह को परास्त कर जीत हासिल की। दिल्ली के नदीम पहलवान और बहेड़ी के देव पहलवान के बीच हुए मुकाबला हुआ। इसमें नदीम ने बाजी मारी। फीलनगर के सलमान पहलवान ने 20 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में बरेली के राजू पहलवान को हराया। इस जीत पर सलमान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बरेली के मनोज पहलवान और फरीदपुर के हाकिम पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। शाम तक चले दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।