{"_id":"6af873b65c53c0329d0fb786","slug":"video-bharaica-bl-thavasa-para-catarakara-eva-raga-bhara-paratayagata-aayajata-bcaca-ka-kaya-gaya-parasakata-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बाल दिवस पर चित्रकारी एवं रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को किया गया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बाल दिवस पर चित्रकारी एवं रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों को किया गया पुरस्कृत
बहराइच: बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू की स्मृति में रुपईडीहा के सनराइज शॉपिंग सेंटर में रुपईडीहा पत्रकार संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच चित्रकारी एवं रंग भरो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें कुल 25 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागियों को राइटिंग टेबल तथा अन्य बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर आदि प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में मोनू ने प्रथम, शाहिद ने द्वितीय तथा अर्श अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि मेराज अहमद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर संजय कुमार गुप्ता, भीमसेन मिश्रा, शकील अहमद, सिद्धनाथ गुप्ता, बनारसी गिरी, रजा इमाम रिजवी, रईस अहमद, अमित मद्धेशिया, दीपेंद्र मिश्रा, अंकित अग्रवाल, श्याम मिश्रा, धीरेंद्र शर्मा, संजय कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान 'जन गण मन' के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।