{"_id":"6af766a60ba7c8a864070287","slug":"review-of-the-progress-of-drinking-water-projects-bahraich-news-c-98-1-slko1007-160090-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Sat, 14 Nov 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने पाइपलाइन, घरेलू नल कनेक्शन और ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खोदी गई सड़कों की मरम्मत मानकों के अनुरूप जल्द कराने, भूमि विवाद व विद्युत बाधाओं का समन्वय से निस्तारण करने तथा जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता पर समाधान करने को कहा। साथ ही, जल सारथी एप के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और निर्माण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।