{"_id":"6af43edc48eeb5a07b044a46","slug":"video-bharaica-50-garama-samaka-ka-satha-eka-tasakara-garafatara-atararashhataraya-bjara-ma-kamata-18-lkha-rapaya-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: 50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: 50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 लाख रुपये
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 11 नवंबर को आईसीपी बाईपास मोड़ के पास जांच अभियान चलाया।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने बच्चन खां पुत्र हमीद खां निवासी ग्राम निधि नगर पोखरा, थाना रुपईडीहा, उम्र करीब 50 वर्ष को दोपहर लगभग 2:30 बजे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या 311/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।