Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Jathedar Kuldeep Singh Gadgaj extended greetings to the congregation on the occasion of the Parkash Parv of Guru Granth Sahib
{"_id":"6af3ee32d870a88b0302cc5e","slug":"video-jathedar-kuldeep-singh-gadgaj-extended-greetings-to-the-congregation-on-the-occasion-of-the-parkash-parv-of-guru-granth-sahib-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी संगत को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी संगत को बधाई
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर देश-विदेश की समस्त संगत और नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं को लाख-लाख बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने तख्त श्री हजूर साहिब की पवित्र धरती पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरुगद्दी सौंपकर सिख पंथ को शाश्वत गुरु प्रदान किया था।
जत्थेदार गड़गज्ज ने संगत से अपील की कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ही अपना गुरु मानते हुए हमेशा गुरबाणी का ओट-आसरा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी मंदिर को थंभ सहारा देता है, उसी प्रकार गुरु का शब्द मन को स्थिरता प्रदान करता है। गुरु शब्द ही मनुष्य के जीवन का वास्तविक आधार है। प्रत्येक परिवार को अपने घरों में गुरबाणी का पाठ करना चाहिए और गुरु साहिब की शिक्षाओं के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में मन की चिंताओं और भटकाव से मुक्ति पाने का रास्ता गुरबाणी में ही है। 'धुर की बाणी आई, तिनि सगली चिंत मिटाई' का संदेश जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी देहधारी को गुरु नहीं मानना चाहिए। दस गुरु साहिबान की ज्योति, भक्त साहिबान और गुरसिखों की बाणी के प्रकाश स्वरूप श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ही सिखों के शाश्वत गुरु हैं। इसलिए सभी को गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर उनकी शिक्षाओं पर चलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।