{"_id":"6af3ec2f40445233070896eb","slug":"video-youths-conducted-a-cleanliness-drive-at-yamunotri-dham-collecting-25-sacks-of-trash-from-along-riverbank-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, घाट किनारे से 25 कट्टे कूड़ा एकत्र किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, घाट किनारे से 25 कट्टे कूड़ा एकत्र किया
Renu Saklani
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:46 AM IST
Link Copied
यमुनोत्री धाम में कपाट बंद होने से पहले रुद्रा संगठन के नेतृत्व में दर्जनों युवक-युवतियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मां यमुना के किनारे स्थित घाट से गंदगी, साड़ी, कपड़े और प्लास्टिक आदि कचरा एकत्र किया गया। अभियान में करीब 20 से 25 कट्टे कूड़ा इकट्ठा किया गया। इसके बाद युवाओं ने यमुनोत्री मंदिर परिसर में मां यमुना और धाम को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जागरूक होकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और मां यमुना के किनारे गंदगी न फैलाएं। अभियान में रुद्रा संगठन को सहयोग देने के लिए महाबीर पंवार माही, जयराज बिष्ट, आयुष पंवार, सक्षम मेहरा और मनमोहन सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम को स्वच्छ, पवित्र और निर्मल बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों में जागरूकता जरूरी है। इसके साथ ही यमुनोत्री मंदिर समिति, जिला पंचायत उत्तरकाशी और जिला प्रशासन को भी संयुक्त रूप से इस दिशा में जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।