Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The festival of Govardhan Puja was celebrated with great fervor at the Shri Shyam Baba Temple in Hansi; devotees flocked to partake in the 'Annakoot' prasad.
{"_id":"6af35f3f891acc59e40cc6c5","slug":"video-the-festival-of-govardhan-puja-was-celebrated-with-great-fervor-at-the-shri-shyam-baba-temple-in-hansi-devotees-flocked-to-partake-in-the-annakoot-prasad-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु
हांसी। शहर के श्री श्याम बाबा मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए कढ़ी-चावल सहित अन्नकूट का प्रसाद तैयार करवाया गया, जिसे श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
इस दौरान श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान जगदीश मित्तल ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे हैं। भक्तों के लिए अन्नकूट का प्रसाद तैयार करवाया गया है, जिसे सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक वितरित किया जा रहा है।
वहीं समाजसेवी विनय जैन ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति, गौमाता और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सेवा और धार्मिक आस्था की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।