{"_id":"6aedd0235d91dd3cd40bd885","slug":"video-bharaica-41-garama-samaka-ka-satha-bharaica-ka-yavaka-garafatara-atararashhataraya-bjara-ma-15-lkha-rapaya-kamata-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: 41 ग्राम स्मैक के साथ बहराइच का युवक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: 41 ग्राम स्मैक के साथ बहराइच का युवक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये कीमत
बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक युवक को 41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 6 नवंबर को थाना रुपईडीहा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान आईसीपी रोड पर पुल के पास, रुपईडीहा से करीब दो किलोमीटर पश्चिम एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान भोलू उर्फ तौफीक (32) पुत्र अजीज अहमद निवासी मोहल्ला नाजीरपुरा पश्चिम, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या 306/2026, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
उसके विरुद्ध वर्ष 2020 में कोतवाली नगर बहराइच में हत्या, दहेज मृत्यु, उत्पीड़न और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय, विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी विनय पांडेय, आरक्षी अमित सिंह, सूरज कुमार, विकास सिंह, अखिलेश कुमार तथा चीता मोबाइल के आरक्षी अनुराग सिंह और आशीष चौहान शामिल रहे। वहीं एसएसबी टीम में निरीक्षक विनोद प्रकाश, पुरुषोत्तम कुमार, सचिन कुमार महतो और दुर्गेश कुमार शुक्ला शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।