Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action taken against illegal hoardings in Hisar; social organizations demand accountability

हिसार में अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई, सामाजिक संगठनों ने मांगी जिम्मेदारी

Fri, 06 Nov 2026 11:52 AM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:52 AM IST
Action taken against illegal hoardings in Hisar; social organizations demand accountability
हिसार में अवैध होर्डिंग और बैनरों के बढ़ते चलन पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने जनता से सहयोग मांगा है। वहीं, सामाजिक संगठनों ने कहा है कि यदि निगम उन्हें अनुमति दे तो वे स्वयं इन अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि शहर को साफ-सुथरा रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अर्बन एस्टेट-टू स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने निगम से बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। शहर की सुंदरता और पर्यावरण पर प्रभाव 'मेरा प्यार हिसार' संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुशील खरींटा ने कहा कि अवैध होर्डिंग और बैनर न केवल शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैक्स जमीन में दबाने पर आसानी से नहीं गलते और जलाने पर जहरीली गैसें निकलती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी दलों के लोग अधिक होर्डिंग लगवाते हैं, इसलिए निगम को बिना भेदभाव सभी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। संस्था के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोक बंसल ने बताया कि नौ साल पहले शहर में अवैध होर्डिंग और पोस्टर रोकने तथा दीवारों को साफ रखने के उद्देश्य से संस्था का गठन किया गया था। उन्होंने सुझाव दिया कि निगम अवैध होर्डिंग लगाने वालों को तत्काल व्हाट्सऐप पर चालान का नोटिस भेजे और इसके लिए अधिकारियों में मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए। कानूनी प्रावधान और निगम की भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता विकास हिसारी ने अवैध होर्डिंग और बैनर रोकने के लिए नियमित निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। हिसार व्यापार संघ के प्रधान अजय सैनी ने कहा कि नेताओं के सबसे ज्यादा होर्डिंग और बैनर लगते हैं और कुछ लोग इसे कारोबार बना रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों से नेताओं की सिफारिशों के बजाय सभी पर समान कार्रवाई करने का आग्रह किया। बार एसोसिएशन के सहसचिव एडवोकेट साहिल मदेरना ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270 का उल्लेख करते हुए कहा कि अवैध होर्डिंग या बैनर से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होने, राहगीरों को परेशानी होने अथवा वाहन चालकों की दृश्यता बाधित होने पर इसे पब्लिक न्यूसेंस माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले इसके लिए आईपीसी की धारा 268/290 थी और धारा 285 के तहत यातायात बाधित करने वाले होर्डिंग-बैनर पर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशा बाल्यान ने कानून और नियमों के पालन को सर्वोपरि बताया और कहा कि निगरानी करने वाली एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी अवैध होर्डिंग न लगे। बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रदीप मान ने कहा कि अवैध होर्डिंग हटवाने की पहली जिम्मेदारी नगर निगम की है और उन्हें इन्हें लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवानी चाहिए। सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग और जागरूकता की कमी 'मेरा प्यार हिसार' संस्था के सदस्य राजेंद्र गहलोत ने कहा कि ज्यादातर अवैध होर्डिंग सार्वजनिक संपत्तियों पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने शहर की दीवारों से पोस्टर हटाए, लेकिन लोग दोबारा लगा देते हैं। इसके लिए लोगों में सार्वजनिक संपत्तियों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। पर्यावरणीय चिंताएं और निगम की कार्रवाई वानप्रस्थ संस्था के सदस्य डॉ. सतीश कालड़ा ने वेस्ट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी नगर निगम की बताई और कहा कि फ्लैक्स और होर्डिंग की री-साइक्लिंग न होने के कारण पर्यावरण के लिहाज से इन पर रोक जरूरी है। नगर निगम के जेई नीतीश शेखावत ने बताया कि अक्तूबर 2025 से अब तक 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और बैनर हटवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पॉलिसी के अनुसार दुकानों के केवल दो प्रतिशत हिस्से में फ्लैक्स लगाया जा सकता है और इसकी ऊंचाई तीन फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एएमयू छात्रसंघ चुनाव के बारे में बताते मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब

06 Nov 2026

VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

06 Nov 2026

VIDEO: मुआवजे की रकम निकालने वाला लेखपाल निलंबित

06 Nov 2026

आयशा खानम के एएमयू वीमेंस कॉलेज यूनियन उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी का इजहार

06 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीके स्कूल में मतगणना

06 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

05 Nov 2026

एनसीजेडसीसी में माध्यम संस्थान की ओर से नाटक का मंचन किया गया

05 Nov 2026
विज्ञापन

इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे एसीपी

05 Nov 2026

कानपुर: नाबालिग को वाहन देने पर अभिभावक भी जाएंगे जेल, चलाया गया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026

कानपुर: परमट में मां लक्ष्मी मंदिर 51 लख रुपए से सजाया गया

05 Nov 2026

बरेली: मकान में आग लगने से लकवाग्रस्त वृद्धा जिंदा जली, महिला और चार बच्चों को पड़ोसियों ने बचाया

05 Nov 2026

कानपुर: नई लाइन में लीकेज मिलने पर दो दिन का शटडाउन लेकर कराई गई मरम्मत

05 Nov 2026

वीडियो: महिला संघ की फूड वैन का शुभारंभ, 10 लाख की लागत से महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

05 Nov 2026

वीडियो: सावधान... दीपावली की खुशियां आंखों के लिए न बन जाएं मुसीबत, नेत्र चिकित्सकों ने पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की दी सलाह

वीडियो: बोट हाउस क्लब में धांधली का आरोप

05 Nov 2026

मेवला महाराजपुर में घुटना प्रत्यारोपण सुविधा जल्द

05 Nov 2026

गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र सरकार को भेजा मांग-पत्र

05 Nov 2026

Meerut: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा

05 Nov 2026

Meerut: पीएनबी 'ताल-तरंग' में बैंक कर्मियों ने बिखेरे कला के रंग, सांस्कृतिक संध्या में दिखा मन, तन और आत्मिक चेतना का संगम

05 Nov 2026

बीके अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान से मरीज परेशान

05 Nov 2026

गैंगस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

05 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में दिखा मतदाताओं का जोश

05 Nov 2026

वीडियो: मैहला में पारंपरिक चोला-डोरा पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

05 Nov 2026

Meerut: जनकपुर से चली प्रकृति पथ अंतर्राष्ट्रीय साईकिल यात्रा 14 नवंबर को पहुंचेगी मेरठ, होगा भव्य स्वागत

05 Nov 2026

Meerut: ऐतिहासिक सरधना चर्च में श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता मरियम के समक्ष जलाए मोमबत्ती के दीप

05 Nov 2026

Meerut: गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किसानों के साथ चेन में गन्ना डालकर किया उद्घाटन, 1.5 करोड़ कुंतल पेराई का लक्ष्य

05 Nov 2026

Meerut: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया आबूलेन बाज़ार, खुले मंच पर दिखा युवाओं का जलवा, गोरिल्ले-टेडी बियर ने खूब गुदगुदाया

05 Nov 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल में जिला टॉपर और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

05 Nov 2026

एएमयू वीमेंस कॉलेज में चल रही मतगणना

05 Nov 2026

नोएडा में फस्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed