{"_id":"6af60b25455a9064aa01d804","slug":"kdc-cricket-academy-won-the-friendly-match-by-three-wickets-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160067-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: केडीसी क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मैत्री मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: केडीसी क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मैत्री मैच
Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) के मैदान में बृहस्पतिवार को केडीसी क्रिकेट क्लब और केडीसी क्रिकेट अकादमी के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए आशुतोष खत्री को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर केडीसी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35वें ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। सूरज तिवारी ने 39, अर्जुन कृष्णा ने 29, आशुतोष कैराती ने 26 और जैद मोहम्मद ने 25 रन बनाए। केडीसी अकादमी की ओर से आशुतोष खत्री ने तीन और समीर शुक्ला ने दो विकेट लिए। अन्य गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 31वें ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कृष सैनी ने 55, अभय प्रताप ने 43, साफवान खान ने 31 और प्रदीप गुप्ता ने नाबाद 30 रन बनाए।
विज्ञापन
केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से शोएब अब्बासी ने चार, उपमन्यु वाजपेई ने दो और आशुतोष कैराती ने एक विकेट लिया।