{"_id":"6af60c0cabb17bc7100b9b89","slug":"participants-flock-to-bpl-season-12-trials-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160062-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बीपीएल सीजन-12 के ट्रायल में उमड़े प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बीपीएल सीजन-12 के ट्रायल में उमड़े प्रतिभागी
Fri, 13 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बहराइच प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-12 के लिए तीन दिवसीय क्रिकेट ट्रायल संपन्न हुआ। तीन, 10 और 11 नवंबर को आयोजित इस ट्रायल में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान पांच टीमों के बीच मुकाबले कराए गए, जिसमें खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को बारीकी से परखा गया। उप क्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद ने मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बीपीएल सीजन-12 के लिए किया जाएगा।
आयोजक निखिल व अंशुमान ने बताया कि बीपीएल सीजन-12 का मुख्य आयोजन आगामी दिसंबर माह में इसी स्टेडियम में किया जाएगा।