{"_id":"6af308fe15926361a204f956","slug":"video-chandrashekhar-azad-targets-jayant-chaudhary-during-visit-to-baghpat-raises-farmers-issues-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत में चंद्रशेखर आजाद का बयान- जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में चंद्रशेखर आजाद का बयान- जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता
बिजनौर के नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बागपत के टीकरी पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह गठबंधन के साथ आने को तैयार थे। जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी समझदारी दिखाई होती तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग उठाई। चंद्रशेखर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी मुस्लिमों के मुद्दों को लेकर भी चुनाव लड़ेगी। पंचायत चुनाव नहीं कराने को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर डंडे के दम पर शासन चलाने का आरोप भी लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।