{"_id":"67601605882849b3260ea837","slug":"passengers-risking-their-lives-to-catch-the-train-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-123387-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जान जोखिम में डालकर ट्रेन पकड़ रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जान जोखिम में डालकर ट्रेन पकड़ रहे यात्री
- जीआरपी व रेलवे अधिकारियों की अनदेखी से हो सकता है बड़ा हादसा फोटो संख्या 4 संवाद न्यूज एजेंसी बड़ौत। रेलवे स्टेशन पर अधिकतर यात्री एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए सीढि़यों की बजाए रेलवे ट्रैक पार करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उधर, जिम्मेदार भी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के जैसे ही प्लेटफाॅर्म नंबरों पर आने के लिए स्टेशन मास्टर कार्यालय से सूचना दी जाती है। वैसे ही अधिकतर यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए सीढि़यों का इस्तेमाल करने की बजाए, जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि ट्रेन सामने नजर आने पर कुछ यात्रियों में घबराहट हो जाती है और उन पर प्लेटफार्म पर चढ़ा नहीं जाता हैं। ऐसे में दूसरे लोग सहारा देकर उन्हें चढ़ा पाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के जवान व रेलवे अधिकारी यात्रियों को ऐसा करने से रोकने के बजाए, अनदेखी कर रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। प्लेटफार्म से पैर फिसलकर पहले कई बार यात्री चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद सख्ती नहीं बरती जा रही है।
वर्जन--- ट्रेन के आने की सूचना देने के साथ यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से एक-दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढि़यों से जाने का अनुरोध किया जाता है। इसके बावजूद यात्री कोई सुनवाई नहीं करते हैं।-सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।