{"_id":"6a21969bccb70c54060c17a8","slug":"video-video-of-teenager-being-beaten-goes-viral-on-social-media-fir-registered-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज; VIDEO
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार एक किशोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित इस वीडियो में एक किशोरी लड़के की पिटाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव के पास रोड पर एक किशोरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक साइकिल सवार किशोर की पिटाई कर रही है। किशोरी का कहना है कि वह जब कोचिंग आती-जाती है तो आरोपी ने उसे छेड़ता है। इसके बाद बुधवार को उसने रास्ते में लड़के की साइकिल रोककर उसकी पिटाई की। वहीं लड़का छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बता रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने बताया कि लड़की की दादी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया गया है। इसमें एक छात्रा लड़के पर छेड़खानी का आरोप लगा रही है। इस मामले में पीड़िता के परिजन की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लड़के के धरपकड़ के लिए जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।