{"_id":"6aafbdf6722d18b6cc0c9ad1","slug":"video-video-masaraya-ma-720-lkha-sa-bnaga-nal-50-paravara-ka-jalbharava-sa-malga-rahata-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिसिरिया में 7.20 लाख से बनेगा नाला, 50 परिवारों को जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिसिरिया में 7.20 लाख से बनेगा नाला, 50 परिवारों को जलभराव से मिलेगी राहत
अयोध्या जिले में घरों के सामने जमा गंदे पानी और सड़क पर जलभराव से परेशान तारुन के मिसिरिया के ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए गांव में 7.20 लाख रुपये की लागत से 150 मीटर लंबे नाले का निर्माण शुरू हो गया है।
ग्राम पंचायत कनकपुर झगरौली के मजरा मिसिरिया में नाला नहीं होने से करीब 50 परिवारों के घरों के सामने नाबदान का पानी जमा रहता था। सड़क पर जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद से नाला निर्माण की मांग की थी।
जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को जिला पंचायत के सदन में उठाकर प्रस्ताव पास कराया गया। इसके बाद नाला निर्माण को मंजूरी मिली। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।