{"_id":"6b02dba367215e492c0a08a8","slug":"video-video-kamakhaya-thhama-ma-thhamathhama-sa-manaii-gaii-varagana-jhalkara-bii-kara-ka-jayata-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कामाख्या धाम में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कामाख्या धाम में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती
अयोध्या। रूदौली के मां कामाख्या नगर पंचायत धाम स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन पार्क में रविवार को वीरांगना झलकारी बाई कोरी का 196वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में वीरांगना के शौर्य, साहस, त्याग और देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों और वीरांगनाओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। झलकारी बाई कोरी का जीवन देशभक्ति, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर समाज और क्षेत्र के लोगों की सहभागिता गौरव की बात है।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 जून को मां कामाख्या धाम पहुंचकर वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का अनावरण किया था। उनकी जयंती पर झलकारी बाई कोरी की स्मृति में गठित समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि वीरांगना ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष, त्याग और शौर्य से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। मां कामाख्या की पावन धरती पर नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना की प्रतिमा स्थापित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। विधायक ने आयोजन में शामिल लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।