{"_id":"6b028e3cb77a60d35e030961","slug":"video-solan-ex-servicemen-welfare-league-quarterly-meeting-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में पूर्व सैनिक कल्याण लीग की त्रैमासिक बैठक, संगठन मजबूत करने और समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पूर्व सैनिक कल्याण लीग की त्रैमासिक बैठक, संगठन मजबूत करने और समस्याओं पर चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:09 PM IST
Link Copied
पूर्व सैनिक कल्याण लीग (हिमाचल प्रदेश) की जिला सोलन इकाई की त्रैमासिक बैठक सूबेदार मेजर सचिदानंद (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले की छह उप-इकाइयों सिरी-ममलीग, कंडाघाट, सोलन, सुबाथू, धरमपुर और गोयला के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सभी उप-इकाइयों को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित समस्याओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार रखें। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेज भी तैयार रखने पर जोर दिया गया, ताकि संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेहतर आपसी तालमेल बनाए रखने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाने और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।