Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Yoga will be mandatory in schools for classes 1 to 10 starting from the next academic session; 101 teachers are currently undergoing training.
{"_id":"6b0286db6c653c3c2b0e9c81","slug":"video-yoga-will-be-mandatory-in-schools-for-classes-1-to-10-starting-from-the-next-academic-session-101-teachers-are-currently-undergoing-training-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में अगले सत्र से कक्षा पहली से दसवीं तक अनिवार्य होगा योग, 101 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में अगले सत्र से कक्षा पहली से दसवीं तक अनिवार्य होगा योग, 101 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
प्रदेश स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा पहली से दसवीं तक योग विषय अनिवार्य किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की ओर से शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाने के साथ उन्हें योग के प्रति जागरूक और दक्ष बनाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक स्कूल में एक योग शिक्षक की तैनाती का लक्ष्य रखा गया है।
फतेहाबाद में फिलहाल 101 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पीटीआई, पीजीटी फिजिकल एजुकेशन और डीपी शामिल हैं। प्रशिक्षण की कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चल रही हैं। दिन की शुरुआत योगाभ्यास से होती है। पहले सत्र में प्रशिक्षुओं को अलग-अलग योगासन और उनकी बारीकियों का अभ्यास करवाया जाता है। इसके बाद थ्योरी की कक्षाएं लगती हैं, जिनमें योग के सिद्धांत और उससे जुड़ी जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में मदन गोपाल आर्य, चंद्रप्रकाश आर्य और सुरेंद्र शर्मा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
50 रुपये की डाइट राशि से नहीं चल रहा गुजारा
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के भोजन की व्यवस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है। विभाग की ओर से प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन डाइट के लिए महज 50 रुपये दिए जा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में इतनी राशि में भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल है। ऐसे में शिक्षकों ने आपस में पैसे एकत्रित कर भोजन तैयार करवाने की व्यवस्था की है। सभी शिक्षक मिलकर भोजन करते हैं और खर्च साझा करते हैं।
शिक्षा विभाग के एईओ अनूप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से प्रशिक्षण लेने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन 50 रुपये डाइट खर्च दिया जा रहा है। कई शिक्षक दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्होंने आपसी सहयोग से भोजन की व्यवस्था की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।