{"_id":"6aaa57686bdd7e466b0d1abf","slug":"video-video-jarajara-bhavana-ma-cal-raha-nagara-nagama-ka-paravaratana-thal-ka-karayalya-vayavasathao-para-saval-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर भवन में चल रहा नगर निगम का प्रवर्तन दल का कार्यालय, व्यवस्थाओं पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर भवन में चल रहा नगर निगम का प्रवर्तन दल का कार्यालय, व्यवस्थाओं पर सवाल
नगर निगम की ओर से जर्जर भवनों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है, लेकिन निगम का प्रवर्तन विभाग खुद जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। नरेन्द्रालय पुराने भवन में प्रवर्तन विभाग का कार्यालय चल रहा है। यहां करीब 12 कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 10 होमगार्ड भी ड्यूटी करते हैं।
भवन की हालत जर्जर होने के बावजूद कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी इसी परिसर में बैठकर काम कर रहे हैं। ऐसे में किसी अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जर्जर भवनों को लेकर नगर निगम की कार्रवाई के बीच अपने ही विभाग का इस भवन में संचालन व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।