फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Job fair for 13,000 posts tomorrow

Ayodhya News: 13 हजार पदों के लिए रोजगार मेला कल

Thu, 17 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 17 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Job fair for 13,000 posts tomorrow
अयोध्या। पूराबाजार स्थित आशा भगवान बख्श सिंह महाविद्यालय में 18 सितंबर को रोजगार मेला लगेगा। मेले में 78 से अधिक कंपनियां आएंगी। विभिन्न पदों पर 13 हजार युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी और गैर तकनीकी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। इनमें अशोक लेलैंड, आईसीआईसीआई बैंक, टीबीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, अमेजन, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, अपोलो टायर्स, एमआरएफ टायर्स, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज़ और इंटास फार्मा समेत कई प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। सहायक निदेशक देवव्रत ने बताया कि मेले में 18 से 45 वर्ष की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

बीएससी एग्रीकल्चर, फार्मेसी, बीसीए, एमबीए, एमसीए और बीटेक करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को भी मौका मिलेगा। बिना पंजीकरण वाले अभ्यर्थी भी मेले में पहुंचकर शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेले में आने वाले युवा हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र और बायोडाटा साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed