{"_id":"6b0af323952a5365c907664a","slug":"video-sub-inspector-munnilal-chaudhary-was-given-farewell-with-respect-and-emotion-at-tarun-thana-in-ayodhya-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन थाने में सम्मान और भावुक पलों के बीच दरोगा मुन्नीलाल चौधरी को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन थाने में सम्मान और भावुक पलों के बीच दरोगा मुन्नीलाल चौधरी को दी गई विदाई
अयोध्या में तारुन थाना परिसर में शनिवार को उपनिरीक्षक मुन्नीलाल चौधरी की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक बशीर अहमद मंसूरी ने गीत 'कहते हैं अलविदा आपको, दिल से इसे स्वीकार कर लेना' सुनाकर माहौल भावुक कर दिया। महराजगंज निवासी मुन्नीलाल चौधरी 30 नवंबर को 39 साल 11 माह की पुलिस सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने तारुन थाने में चार साल तक सेवाएं दीं।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार और बीकापुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। मुन्नीलाल चौधरी ने कहा कि 60 वर्ष 21 दिन की उम्र में सेवा से विदा हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और समय पालन का संदेश दिया। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने उन्हें अंगवस्त्र और श्रीरामचरितमानस भेंट की।
इस दौरान स्थानांतरित उपनिरीक्षकों और महिला दरोगा ज्योति यादव को भी सम्मानित कर विदाई दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।