{"_id":"6b0aa51bf42ac0d4d209e2b7","slug":"video-five-day-training-program-for-teachers-organized-in-solan-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
शिक्षा विभाग सोलन की ओर से प्राथमिक शिक्षकों के लिए निपुण योजना के तहत पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में सोलन शिक्षा खंड के 63 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की दक्षताओं को विकसित किया जा रहा है। निपुण कार्यशाला के संयोजक कमलदेव ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा स्तर के अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना है। इससे बच्चे पढ़ने, लिखने और गणितीय गणनाओं की मूलभूत क्षमताओं में दक्ष हो सकेंगे। कमलदेव ने कहा कि निपुण योजना का लक्ष्य बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करना है और इसके लिए शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों की सीखने की जरूरतों को समझते हुए उन्हें सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका शैक्षणिक स्तर भी बेहतर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।