{"_id":"6b0aa108e6754141d207551e","slug":"video-national-conference-on-pediatrics-begins-in-amritsar-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बाल रोग चिकित्सा पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बाल रोग चिकित्सा पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय, वल्ला में बाल रोग चिकित्सा पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित सम्मेलन में देशभर से 400 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ और चिकित्सक भाग ले रहे हैं।
पन्न पेडिकॉन और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की सतलुज एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सहयोग से आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को नई शोध और आधुनिक उपचार तकनीकों से अवगत कराना है।
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के वर्ष 2028 के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना ने कहा कि सम्मेलन चिकित्सकों के लिए नई जानकारी हासिल करने का महत्वपूर्ण मंच है।
एसजीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गुरशरण सिंह नारंग ने बताया कि पहले दिन पांच कार्यशालाएं हुईं, जिनमें 200 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नई चिकित्सा तकनीकों का ज्ञान बच्चों के बेहतर उपचार में मददगार साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।