Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students showcased their talent at science exhibition in Rupaidiha Bahraich 40 models impressed guests

बहराइच के रुपईडीहा में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, 40 मॉडलों ने मोहा अतिथियों का मन

Sat, 28 Nov 2026 02:40 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:40 PM IST
Students showcased their talent at science exhibition in Rupaidiha Bahraich 40 models impressed guests
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में साकेत नगर स्थित कन्हैया लाल परमेश्वरदीन मेमोरियल हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांच से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के बनाए आकर्षक मॉडलों को देखकर अतिथियों और शिक्षकों ने उनकी सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य एवं आशुतोष कुमार दूबे ने यूरेका विज्ञान प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उन्हें नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने अलार्म सिस्टम, स्मार्ट सिटी, वाटर व्हील और वाटर साइकिल के मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने न्यूरॉन की संरचना, लेजर होम सिक्योरिटी सिस्टम, न्यूक्लियर पावर प्लांट, ज्वालामुखी, हार्ट मॉडल, वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, चंद्रयान-3, उत्सर्जन तंत्र और वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर मॉडल बनाए। इसी क्रम में कक्षा सात के विद्यार्थियों ने शहरी बाढ़ नियंत्रण, अम्लीय वर्षा, सुरक्षा प्रणाली, तंत्रिका तंत्र और प्रदूषित शहर के मॉडल प्रदर्शित किए। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने नदी सफाई यंत्र, विद्युत उत्पादन, जल चक्र, सौर मंडल, पवन चक्की और जल प्रबंधन को दर्शाया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने वर्षा जल संचयन, जल शुद्धिकरण, पृथ्वी की परिक्रमण गति, वायु प्रदूषण नियंत्रण, हरित शहर, जल बांध, ऊर्जा रहित घर और हाइड्रोलिक पुल के मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा दस के विद्यार्थियों ने कार्बन शुद्धिकरण, स्टेट पजल, जलविद्युत बांध और स्मार्ट सिटी के मॉडल से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, हाइड्रोलिक ब्रिज, लेजर होम सिक्योरिटी सिस्टम और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उमरा अंसारी एवं उनकी टीम को प्रथम, साधना गुप्ता एवं उनकी टीम को द्वितीय तथा शुभम वर्मा एवं उनकी टीम को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन बच्चों में खोज, प्रयोग और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपस्थित अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा की नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के कुल 22 वार्डों में मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

28 Nov 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया चुनावी मंथन, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना।

28 Nov 2026

VIDEO: जिलाधिकारी ने दिया एक व्यक्ति तीन वोट का मंत्र।

28 Nov 2026

VIDEO: बिना टिकट यात्रा करते 15 यात्री पकड़े, 12,600 रुपये जुर्माना।

28 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए 13 मुकाबले।

28 Nov 2026

VIDEO: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ओर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी।

28 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: बाल विवाह पर प्रहार, बच्चों ने नाटक से जगाई गांव की चेतना।

28 Nov 2026

जलालाबाद में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पिस्टल बरामद

नर्मदापुरम: देर रात कपड़े की दुकान में भड़की भीषण आग, 25 से 30 लाख का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

28 Nov 2026

उज्जैन: मां गंगा और नाग के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

28 Nov 2026

कानपुर: सांस्कृतिक संध्या में कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से लोगों को खूब झुमाया

28 Nov 2026

कानपुर: वार्षिक समारोह में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से सजी सांस्कृतिक संध्या

28 Nov 2026

VIDEO: पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक की मौत, तीन घायल पीजीआई सैफई रेफर

27 Nov 2026

मेरठ: हस्तिनापुर में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा

27 Nov 2026

मेरठ: हस्तिनापुर में ढाई करोड़ की सड़कों का लोकार्पण किया

27 Nov 2026

VIDEO: उद्योगपति अनंत अंबानी ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की परिक्रमा

27 Nov 2026

मेरठ: राज्यपाल ने कृषि विवि में किया स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम का शिलान्यास, 38 करोड़ आएगी लागत

27 Nov 2026

तीसरे दिन छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने की ओर गरजी जेसीबी, अवैध चबूतरे किए ध्वस्त

27 Nov 2026

सोनभद्र में आठ साल से गांजा-हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

27 Nov 2026

डीसीडब्ल्यू पुल के नीचे दिखाई आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, आग बुझाने से लेकर घायलों के रेस्क्यू और अस्पताल पहुंचाने तक परखा गया विभागों का तालमेल

जालंधर में फिल्मी अंदाज में सरेंडर! हत्या के आरोपी पैदल चलकर पहुंचे थाना-4, एसीपी बोले- कल अदालत में करेंगे पेश

27 Nov 2026

फिरोजपुर में सिविल डिफेंस ने करवाई एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

राजा वड़िंग के गनमैन के घर लाखों की चोरी, डेढ़ लाख नकदी-सोने के गहने ले उड़े चोर; CCTV कैमरों की तारें काट DVR भी ले गए

कोटकपूरा में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, NDRF सहित विभिन्न टीमों ने लिया भाग

पुलिस मारपीट के आरोपों के बाद 19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी की मौत, परिजनों का धरना

लुधियाना में राजा वड़िंग के इंसाफ मार्च में उमड़ा जनसैलाब, बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक

27 Nov 2026

दमोह: वैक्सीनेशन के अगले दिन चार माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

27 Nov 2026

कानपुर: नृत्य, नाटक व संगीत से दिखाई विभिन्न देशों की संस्कृति

27 Nov 2026

कानपुर: श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, माता सती की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

27 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed