Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Relief for pilgrims visiting Chintpurni: construction of a heavy-vehicle parking facility begins at Bharwain.
{"_id":"6b0a9c2c22a7225f7c0fa670","slug":"video-relief-for-pilgrims-visiting-chintpurni-construction-of-a-heavy-vehicle-parking-facility-begins-at-bharwain-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, भरवाईं में हैवी व्हीकल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, भरवाईं में हैवी व्हीकल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू
माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं को अपने बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से भरवाईं में हैवी व्हीकल पार्किंग विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को मंदिर प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर प्रस्तावित पार्किंग स्थल पर जमीन को समतल करने का कार्य शुरू करवाया। पार्किंग स्थल को विकसित करने के लिए वहां बने अस्थायी शौचालयों को हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से पार्किंग स्थल की लेवलिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।