{"_id":"67e6a37028d1bb2436018caf","slug":"video-para-parathasha-ma-lga-karaga-aaganabugdha-kathara-ka-ayathhaya-madal-matara-bb-rana-maraya-2025-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूरे प्रदेश में लागू करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का अयोध्या मॉडल :- मंत्री बेबी रानी मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूरे प्रदेश में लागू करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का अयोध्या मॉडल :- मंत्री बेबी रानी मौर्य
अयोध्या में महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल किट वितरण के लिए आयोजित समारोह में पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के अयोध्या मॉडल को अब पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। यहां बहुत बेहतर काम किए गए हैं। इससे संबंधित पूरा डेटा जिलाधिकारी से मांगा गया है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा मां की तरह ऐसे ही सेवा करती रहें। इससे विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे बच्चे आगे चलकर देश के प्रबुद्ध नागरिक बनेंगे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
कहा कि अयोध्या के हर आंगनबाड़ी केंद्र में गैस कनेक्शन हो गया है। बर्तन प्रदान कर दिए गए हैं। यह सब कुछ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन से संभव हो सका है। यहां के आंगनबाड़ी केंद्र संवर रहे हैं, विकसित हो रहे हैं। इसमें डीएम चंद्र विजय सिंह और सीडीओ केके सिंह ने भी बेहतर प्रयास किए हैं। अब प्रदेश के अन्य जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अयोध्या की तरह ही विकसित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।