फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four houses affected by road widening; bulldozers rolled in

Ayodhya News: चौड़ीकरण की जद में आए चार घर, चला बुलडोजर

Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four houses affected by road widening; bulldozers rolled in
63-एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट से वार्ता करते स्थानीय लोग।-संवाद
अयोध्या। नवंबर में होने वाली 14 कोसी परिक्रमा को लेकर मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई तेज हो गई है। रविवार को जिला प्रशासन ने जनौरा नाका के पास नजूल की जमीन पर बने चार भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने भवन खाली कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कराई।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक-एक कर भवनों को ध्वस्त कराया गया। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का काम पिछले करीब दो वर्षों से चल रहा है। कई स्थानों पर अतिक्रमण और मामले न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण काम में बाधाएं आ रही थीं। नवंबर में होने वाली परिक्रमा से पहले प्रशासन ने मार्ग चौड़ीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

चौदहकोसी परिक्रमा में 15 से 20 लाख श्रद्धालु आस्था के पथ पर परिक्रमा करने पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने के लिए चौड़ीकरण की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट ने बताया कि ध्वस्त किए गए भवन नजूल की जमीन पर बने थे। भवनों के मुआवजे का भुगतान संबंधित प्रभावितों को पहले ही किया जा चुका है। कुछ प्रभावितों ने कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था।

हाईकोर्ट से मिले दिशा-निर्देशों के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

63-एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट से वार्ता करते स्थानीय लोग।-संवाद

63-एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट से वार्ता करते स्थानीय लोग।-संवाद

63-एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट से वार्ता करते स्थानीय लोग।-संवाद

63-एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट से वार्ता करते स्थानीय लोग।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed